फ़ॉलोअर

रविवार, 27 अक्तूबर 2013

'अपूर्वा' के जन्म-दिन पर नए ब्लॉग का उपहार : तुम जियो हजारों साल ...

एक लम्बे समय ब्लागर बंधु पूछ रहे थे कि आपकी बेटी अपूर्वा ब्लागिंग के क्षेत्र में कब आएगी। जब घर में मम्मी-पापा, बहन से लेकर दादा-चाचा तक ब्लागिंग में सक्रिय हों तो यह सवाल उठना भी स्वाभाविक है। खैर, आज  27 अक्टूबर, 2013 को अपूर्वा अपना तीसरा जन्म-दिन सेलिब्रेट कर रही हैं और भला इनका ब्लॉग आरंभ करने का इससे अच्छा समय और उपहार क्या हो सकता है। यह ब्लॉग हमारी छोटी बिटिया अपूर्वा : Apurva के लिए उसके तीसरे जन्म-दिन पर एक खूबसूरत उपहार है। 



तो मिलिए  प्यारी सी गुड़िया अपूर्वा से, जिसका जन्म 27 अक्टूबर, 2010  बाबा भोलेनाथ की नगरी  बनारस  में हुआ। फ़िलहाल इलाहाबाद में प्ले ग्रुप की स्टूडेंट। इनके मम्मी-पापा का नाम है - आकांक्षा - कृष्ण कुमार यादव। अपूर्वा को अच्छा लगता है - ड्राइंग बनाना, प्लेयिंग, डांसिंग, नई-नई जगहें घूमना, आइसक्रीम व चाकलेट खाना और ढेर सारी शरारतें करना।  इन सब बातों को आप सबसे शेयर करने के लिए ही तो यह ब्लॉग बनाया- 'अपूर्वा : Apurva'. वैसे इनकी  दीदी अक्षिता (पाखी) का भी एक ब्लॉग है - "पाखी की दुनिया". अपूर्वा  के बारे में आप वहाँ भी पढ़ सकते हैं। 

इस ब्लॉग पर आप पाएंगे अपूर्वा से जुड़ी  ढेर सारी बातें, घूमना-फिरना, इनकी  ड्राइंग और क्रिएटिविटी, फेमिली और स्कूल की बातें और भी बहुत कुछ. अभी तो यह बहुत  छोटी हैं,  इसलिए ममा-पापा के माध्यम से ही इनकी भावनाएं यहाँ व्यक्त होंगीं.आप सब लोग अपना आशीर्वाद और स्नेह इन्हें देते रहें, ताकि नन्ही-परी की तरह यूँ ही अपूर्वा उन्मुक्त उडान भरती रहे...!!


तुम जियो हजारों साल 
साल के दिन हों पचास हजार 

!! जन्मदिन पर अपूर्वा  को ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार !!



27 टिप्‍पणियां:

  1. तुम जियो हजारों साल
    साल के दिन हों पचास हजार
    ...जन्मदिन पर अपूर्वा को ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बेटी अपूर्वा के जन्मदिन पर आपकी शुभकामनाओं के लिए आभारी हूँ।

      हटाएं
  2. आपका पूरा परिवार ही ब्लॉगमय है ..अब अपूर्वा का नाम भी इसमें जुड़ गया है। ढेर सारी शुभकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  3. अपूर्वा को जन्मदिन पर दादा जी की तरफ से बहुत सारा प्यार। आप सदैव आनंद से, कुशल से रहे तथा दीर्घ आयु प्राप्त करें | विद्या, विवेक तथा कार्यकुशलता में सिद्धि प्राप्त करें | ऐश्वर्य व बल को प्राप्त करें तथा अपने परिवार और राष्ट्र का नाम रोशन करें।

    जवाब देंहटाएं
  4. अपूर्वा बिटिया को स्नेहसिक्त हृदय की अनंत गहराईयों से अभिनन्दन ! अथाह बधाई ,अपार शुभ मंगल कामनाये !!

    जवाब देंहटाएं
  5. जन्मदिन पर ब्लॉग-उपहार का यह नायब तरीका बेहतरीन लगा।

    जवाब देंहटाएं
  6. अपूर्वा को जन्मदिन की अनन्त शुभकामनायें और आशीष।

    जवाब देंहटाएं
  7. नव ब्लॉग की भी बधाइयाँ। आशा है की अब इस ब्लॉग के माध्यम से अपूर्वा की नटखट गतिविधियों के बारे में पता चलता रहेगा।

    जवाब देंहटाएं
  8. अपूर्वा बिटिया को बहुत-बहुत स्नेह एवं दुलार.

    जवाब देंहटाएं
  9. नन्ही-परी की तरह यूँ ही अपूर्वा उन्मुक्त उडान भरती रहे...!!

    जवाब देंहटाएं
  10. तच्चक्षुर्देवहितं पुरस्ताच्छुक्रमुच्चरत्। पश्येम शरद: शतं जीवेम शरद: शतं श्रृणुयाम शरद: शतं प्र ब्रवाम शरद: शतम-दीना: स्याम शरद: शतं भूयश्च शरद: शतात्। अपूर्वा बिटिया को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और आशीर्वाद, ब्लॉग जगत में हार्दिक स्वागत है।

    जवाब देंहटाएं
  11. lakh lakh badhayi bitiya ko . didi kee tarah aur mummy papa kee tarah apna naam roshan kare.

    vijay uncle.

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत -बहुत बधाई एवं शुभकामनायें अपूर्वा ..........पाखी की तरह आप भी ब्लॉग जगत की अनन्त उचाईयों पर पहुचकर हम सभी को गौरवान्वित करती रहो .........

    जवाब देंहटाएं
  13. अपूर्वा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ!
    इनकी हार तमन्ना पूरी हो!

    http://www.123greetings.com/birthday/happy_birthday/birthday201.html

    जवाब देंहटाएं
  14. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  15. अल्ले मेरी बच्ची....खूब खिलो!! और खिलखिलाओ सदा!!.

    नानू को सारा का सारा आशीर्वाद तुमको और दीदी को...और थोड़ा सा मम्मी पापा को भी दे देना उसी मे से....जित्ता मन चाहे... :)

    You and your Didi are so cute and adorable...You make Nanu proud!! Love you all...Next time I am in India-We all will get together!!

    जवाब देंहटाएं
  16. अपूर्वा को जन्मदिन और नए ब्लॉग की ढेर सारी शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  17. http://hindibloggerscaupala.blogspot.in/के शुक्रवारीय अंक में इस रचना को शामिल किया गया हैं कृपया अव्लोकानार्थ पधारे .धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  18. हाईटेक दौर में पूत के पांव पालने में। अपूर्वा यशस्वी बनें।

    जवाब देंहटाएं