फ़ॉलोअर

गुरुवार, 27 अक्तूबर 2016

Happy Birthday to Apurva


 लीजिये 27 अक्टूबर फिर आ गया। हमारी लाडली अपूर्वा का इस दिन जन्मदिन जो है ..बेसब्री से इंतजार रहता है इस दिन का। फ़िलहाल ये अपना छठा हैप्पी बर्थ-डे सेलिब्रेट करेंगी।


आप सब अपना आशीर्वाद और स्नेह देना न भूलिएगा ...!!


बुधवार, 23 मार्च 2016

रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ


होली वही जो  परिवार  को पास लाए,
होली  वही  जो  दोस्त  को साथ  लाए, 
होली  वही  जो  शत्रु को  मित्र  बनाए, 
होली  वही  जो  बुरी  आदतों  को  जलाए,
 होली  वही  जो सकारात्मक  विचार  लाए, 
होली  वही  जो  रंग  भी लगाए,  
होली वही  जो  पानी  भी  बचाए,
 होली  वही  जो  शिक्षा  का प्रकाश  फैलाए, 
होली  वही  जो  संकल्पों  की  याद  दिलाए, 
होली  वही  जो  मस्ती  में  रहकर  भी  
अपने  कर्तव्यों  का एहसास  दिलाए।
होली के पावन पर्व पर रंग भरी शुभकामनाये।

रंगों के पर्व होली के शुभ अवसर पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ !! 


शनिवार, 13 फ़रवरी 2016

अपूर्वा ने हैपी ऑवर्स स्कूल, जोधपुर में आयोजित प्रतियोगिता में हासिल किया सर्टिफिकेट ऑफ़ मेरिट

अपूर्वा  अब पढाई के साथ-साथ स्कूल की अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने लगी हैं। अपने स्कूल में आयोजित हो रहे  विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेना और फिर उपलब्धियों के रूप में उनमें स्थान प्राप्त करना वाकई सुखद एहसास देता है।.अपूर्वा ने भी अपने स्कूल हैपी ऑवर्स स्कूल, जोधपुर-राजस्थान में आयोजित  प्रतियोगिताओं  में भाग लेकर इंजॉय किया और सर्टिफिकेट ऑफ़ मेरिट हासिल किया। 




अपूर्वा को अपने स्कूल हैपी ऑवर्स स्कूल, जोधपुर-राजस्थान में आयोजित 'फ्रॉग रेस' कम्पटीशन में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
Apurva secured Third position in 'FROG RACE' Competition in her Happy Hours school, Jodhpur, Rajasthan.



 अपूर्वा अपने सर्टिफिकेट ऑफ़ मेरिट  के साथ। साथ में सिस्टर अक्षिता (पाखी) और  पापा श्री कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक सेवाएं, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर